-बैंगरी विवादित भूमि मामले में बन्दरा सीओ ने कार्यवाई के लिए थानाध्यक्ष को लिखा पत्र
बन्दरा। दीपक।
बंदरा अंचलाधिकारी रोहन सिंह ने हत्था ओपी प्रभारी को बैंगरी के विवादित जमीन पर भवन निर्माण के मामले को लेकर पत्र लिख कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मो. मकबूल(पटसारा) द्वारा दिए गए आवेदन पत्र की जांच राजस्व कर्मचारी एवं अंचल निरीक्षक से कराई गई।

ग्राम मुन्नी-बैंगरी, थाना संख्या 729 अंतर्गत आवेदक को यह भूमि केवाला द्वारा प्राप्त है। इस भूमि पर नजरे आलम वगैरह द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में भी इस भूमि पर मारपीट की घटना हो चुकी है। न्यायालय में भी मामला चल रहा है।सीओ द्वारा जारी पत्र में इस संदर्भ में विधि व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके। पत्र की प्रतिलिपि पीयर थानाध्यक्ष को भी भेजी गई है तथा अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा गया है।











