Advertisement

Breaking: बन्दरा में वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी सीओ ने की समीक्षा बैठक

-बन्दरा में वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी सीओ ने की समीक्षा बैठक

बन्दरा। दीपक।

वरीय उपसमाहर्ता जुली कुमारी ने बन्दरा के प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अधीनस्थ कर्मियों के साथ विभिन्न कार्य स्थितियों की उन्होंने समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विभिन्न बिंदुओं पर उन्होंने कार्रवाई को लेकर निर्देशित किया। दैनिक भास्कर से बातचीत करते उन्होंने कहा कि बन्दरा अंचल में जमीन सम्बन्धी मामलों की समस्याओं को लेकर जो भी मामले पेंडिंग है।

उसको प्रमुखता एवं तत्परता के साथ अपडेट कराया जाएगा। जन समस्याओं के त्वरित निदान की दिशा में कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो भी गड़बड़ियां सामने आएंगे, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से उसके समाधान करने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण आदि के मामलों, विभागीय संचिकाओं को अपडेट करने तथा आम लोगों से सीधा समन्वय स्थापित करने को लेकर विभिन्न स्तरों पर कार्रवाई किए जाएंगे। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों पर त्वरित एवं सीधी कार्रवाई होंगी।