-बेनीबाद पुलिस ने छह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को किया गिरफ्तार
दीपक कुमार/गायघाट। बेनीबाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुस्ता गांव में छापेमारी कर छह लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुस्ता गांव निवासी आनंद राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।
बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुस्ता गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और छह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से राजा कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि राज्यभर में पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। शराब की तस्करी, बिक्री और सेवन कर हुड़दंग या वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।














