-बन्दरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
दीपक कुमार तिवारी । बन्दरा/मुजफ्फरपुर।
बन्दरा प्रखंड के विभिन्न 6 कार्य स्थलों पर करीब 54 लाख से गायघाट विधायक निरंजन राय ने मंगलवार को उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्य किया। गायघाट विधायक निरंजन राय के द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना ( विधायक नीधि)के तहत सबसे पहले बन्दरा प्रखंड मुख्यालय में दो सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया तथा बैंगरा में पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन,तेपरी हाई स्कूल में भवन जीर्णोद्धार कार्य एवं सुंदरपुर रतवारा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आरजेडी के प्रखंड एवं जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

इस दौरान गायघाट विधायक निरंजन राय ने कहा कि नितीश कुमार की अगुवाई में तेजस्वी सरकार में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं।सड़कों पर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया गायघाट विधानसभा क्षेत्र का इलाका बागमती,लखनदेई एवं बूढ़ी गंडक से घिरे होने से सालाना बाढ़-बरसात आदि की वजहों से सड़क एवं पुल पुलियों के मामले में पिछड़ा हुआ है।

यहां सक्रियता एवं तत्परता के साथ पथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है।इस दौरान पंसस पति मो. जाहिद,कमलेश कुमार माही,रिंटू ठाकुर,पैक्सध्यक्ष प्रमोद कुमार’पप्पू,अरविंद यादव एवं विनोद यादव(गायघाट),जिला राजद के पार्टी पदाधिकारी आफताब आलम,मो. गाजी शाहनवाज,उमेश कुशवाहा,मुखिया दीपक चौधरी,हरिश्चन्द्र राम,संजीत गुप्ता,रामेश्वर कुशवाहा,मो. मुन्ना,वशीर सबा, मुकेश कुशवाहा,मुकेश राज,राकेश यादव,शतीश मिश्रा आदि भी मौजूद थे।













