Advertisement

Breaking: पीयर में किसानों ने की बैठक,कहा:अब संगठन विस्तार के साथ होगा अधिकारों का हिसाब-किताब

– पीयर में किसानों ने की बैठक,कहा:अब संगठन विस्तार के साथ होगा अधिकारों का हिसाब-किताब

मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

राष्ट्रवादी किसान मजदूर संघ के बैनर तले मंगलवार को मुजफ्फरपुर जिले के पियर में किसानों की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्यामनन्दन प्रसाद ठाकुर और संचालन देवेंद्र पांडेय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 51 सदस्ययी प्रखंडस्तरीय कमिटी का गठन किया गया।जिसके संयोजक देवेंद्र पांडेय बनाये गए।वहीं संगठन विस्तार के लिए देवेंद्र पांडेय,हीरा ठाकुर और विशम्भर कुमार शर्मा को अधिकृत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर भाई ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसान एवं कृषि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर हम हमेशा संघर्ष एवं समाधान के लिये तत्पर हैं और रहेंगे। विभिन्न चरणों में किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई जाएगी। बन्दरा(पश्चमी)के जिला पार्षद मुकेश ओझा ने कहा कि वे किसानों के समस्याओं के समाधान के लिये हर सम्भव प्रयास करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि अब धरती पुत्र अपने स्वभिमान से समझौता नहीं करेगा। अब संगठन विस्तार के साथ अपने अधिकारों का हिसाब-किताब किया जाएगा।

पंचायत से प्रखण्ड, जिला से राज्य स्तरों पर हर तरहों का आंदोलन किया जाएगा।किसानों की योजनाओं को अटकाने एवं स्वाभिमान को दबाने वालों के खिलाफ आरपार की लड़ाई होगी। बैठक में रंगीश ठाकुर,धीरज कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर,दीपक तिवारी,केशरी कुमार त्रिवेदी,मोहन चौधरी, रविरंजन कुमार सिंह आदि किसानों ने भी सम्बोधित किया।इससे पहले बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।