-नीतीश कुमार को फिर लगा झटका! उपेंद्र कुशवाहा के बाद पूर्व सांसद मीना सिंह ने किया जदयू छोड़ने का ऐलान
सम्वाददाता। पटना।
इस वक्त बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल आरा से पूर्व सांसद और भोजपुर की कद्दावर जदयू नेता मीना सिंह ने जनता दल यूनाइटेड को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने में ईमानदारी से पूरा योगदान दिया, जहां भी पार्टी को जिस तरह से भी ज़रूरत पड़ी वो मजबूती से खड़ी रहीं. लेकिन, पार्टी लगातार उनको नजरअंदाज करती रही. उन्होंने कहा कि अब उनके लिए जदयू में काम करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि अब जेडीयू अपनी नीतियों और सिद्धांतों से भटक चुकी है.












