-दरभंगा पहुंचे CM नीतीश, बोले- जल्दी से काम पूरा करवाइए..
दरभंगा(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पड़ोसी दरभंगा जिले के दौरे पर थे. CM ने दरभंगा में कमला बलान नदी के बायां एवं दायां तटबंध के पक्कीकरण कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कल आना था लेकिन आज ही आ गए. क्योंकि कल दूसरी जगह पर जाना है. बता दें, नीतीश कुमार शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे.
सीएम नीतीश ने कहा कि हम लोगों को पूरी तैयारी कर लेना है. कमला बलान के दोनों तटबंध का काम जल्दी से करा लेना है. जल संसाधन मंत्री संजय झा की तरफ देखते हुए कहा कि कहां गए आपके अधिकारी जो यहां आए हुए हैं? हमारी बात मानियेगा कि नहीं ? तेजी से काम करवाइएगा कि नहीं… किसी को ठेका दिए हुए हैं तो आप लोग लगकर तेजी से काम करवा दीजिए .

तेजी से काम करवा दीजिएगा तो खुशी होगी. अभी हम नहीं बताएंगे लेकिन हम ऊपर से जाएंगे(हेलिकॉप्टर) तो देखेंगे कि कितना काम हुआ है. 2009 से हम यहां कितना काम करवाए हैं. अब देख रहे हैं ना कितना बढ़िया रास्ता बन गया है. हमारी इतनी बात मान लीजिए. उधर अधिकारियों ने खड़े होकर आश्वासन दिया तब मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग खड़ा होकर कह दिए हैं तब ठीक है. इस बार जो बाढ़..ताढ़ की स्थिति आएगी ना तो फिर आएंगे देखने के लिए कि क्या हुआ है. इसलिए तेजी से काम करवाइए ताकि कोई संकट का सामना नहीं करना पड़े.उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की और जातीय गणना, राजनीति,दौरा सहित विभिन्न सवालों पर पत्रकारों को जबाब दिए।












