BREAKING: एनडीए छोड़ेंगे नीतीश कुमार ! केसी त्यागी का बड़ा दावा, मतगणना के बीच सियासी पारा हाई..
संवाददाता।पटना।
देश के 543 सीटों पर मतगणना जारी है। बिहार के 40 लोकसभा सीट पर एनडीए के खाते में 33 सीट लीड कर रही है। जदयू 14 सीट पर लीड कर रही है, बीजेपी 13 सीट पर लीड कर रही है, वहीं लोजपा(रा) अपने पांचों सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं, हम पार्टी अपनी 1 सीट पर लीड कर रही है। तो वहीं महागठबंधन की बात करें तो राजद 3 सीटों पर लीड कर रही है। कांग्रेस और लिफ्ट 2,2 सीटों पर लीड कर रही है।
वहीं मतगणना के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश के एक बार फिर इंडिया गठबंधन में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में लाने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पावार को जिम्मेदारी दी गई है। शरद ने जदयू के नेताओं से संपर्क कर इस दिशा में वार्ता की है। हालांकि जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के फिर से इंडिया में जाने का खंडन किया है।

उन्होंने कहा है कि, जदयू एनडीए का सबसे भरोसेमंद सहयोगी है। नीतीश कुमार को लेकर चल रही, बातें पूर्ण रुप से भ्रामक है। उन्होंने शरद यादव के साथ जदयू नेताओं के वार्ता होने के खबरों का खंडन किया है। केसी त्यागी ने कहा है कि, नीतीश कुमार एनडीए में ही रहेंगे। बता दें कि, जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन के उभर रही है। जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी जिसमें से 14 सीटों पर लीड कर रही है।












