-सरैया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, घटना के बाद आरोपी फरार
मुजफ्फरपुर। जिले के सरैया थाना क्षेत्र के गोरीगामाडीह गांव में सोमवार की अहले सुबह 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर सरैया थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता को आवश्यक इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर भेज दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र किए।

बताया जा रहा है कि कथित वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।












