चंपारण की खबर::
-अब 15 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा 15 वां लीचीपुरम उत्सव
– चुनावी आदर्श आचार संहिता के कारण तिथि में किया गया बदलाव
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
बिहार का सबसे बड़ा लीची उत्पादक क्षेत्र मेहसी में 8 से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाले लीचीपुरम उत्सव की तिथि अब एक सप्ताह आगे बढ़ा दिया गया है। चुनावी आदर्श आचार संहिता के कारण समिति ने तिथि में बदलाव करने का निर्णय लिया। लीची पुरम उत्सव समिति के सदस्यों की बैठक तिरहुत उच्चतर विद्यालय के पास स्थित सत्याश्रम में आज संपन्न हुई। इसमें चुनावी आचार संहिता को देखते हुए सदस्यों ने तिथि में बदलाव का निर्णय लिया। समिति बदले हुए कार्यक्रम की जानकारी कृषि विभाग, प्रशासन के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को पत्र के माध्यम से देना सुनिश्चित किया है। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक संरक्षक सत्यदेव राय आर्य ने की। बता दें कि इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के अलावा चिकित्सकों की भी सहभागिता होगी। इस अवसर पर एक संपूर्ण रंगीन आकर्षक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है, इसमें कई ऐसे तथ्य मिलेंगे जो अब तक लोगों की नजरों से ओझल थे।

इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के गायक कलाकार नवीन कुमार के अलावा देश के विभिन्न भागों से आए कलाकार भी अपनी रंगारंग प्रस्तुति देंगे। इस बार कई भोजपुरी फिल्मों का कार्यक्रम के मंच से हो सकता है। बैठक में समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा, महासचिव सुदिष्ट नारायण ठाकुर, उपाध्यक्ष सह मुखिया राकेश पाठक मनोज मेहसवी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव शंकर प्रसाद कुशवाहा, चंद्रभूषण प्रसाद कुशवाहा, शंकर प्रसाद कुशवाहा, हामिद रजा, कृत नारायण कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, राजीव कुमार, मोहम्मद हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
















