-सकरी में इंटर स्तरीय विद्यालय के लिए भवन निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।
जिले के बन्दरा प्रखंड के सकरी मन प्लस टू इंटर स्तरीय विद्यालय के लिए नए भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को आरजेडी विधायक निरंजन राय ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। इस दौरान विधायक ने बताया कि नीतीश-तेजस्वी की सरकार बिहार में लगातार विकास के कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था में बदलाव तथा ढांचागत विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्क्रमित हाई स्कूल को टेन प्लस टू में अपग्रेड किया गया है। वहीं बच्चों के शिक्षण कार्य के लिए भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।भवन निर्माण कार्य के लिए आज शिलान्यास किया गया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए विद्यालय में 6 शौचालय निर्माण कराने की घोषणा की। वहीं नलजल योजना का वाटर कनेक्शन अविलम्ब ठीक कराने को कहा है। विधायक ने बताया कि यहां छात्र-छत्राओं एवं शिक्षकों के उपयोग के लिए एक करोड़ की लागत से भवन निर्माण किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज की गयी है। उन्होंने बताया कि साल भर के अंदर यहां भवन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान अभिकर्ता जुगनू ठाकुर, दीपक कुमार तिवारी,राजद के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , मुन्नी बैंगरी पंचायत के पूर्व मुखिया राजेन्द्र सहनी , विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , युवा राजद अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा , जिला महासचिव उमेश कुशवाहा, शौकत अली मुन्ना, राम कुमार राय, रत्नेश कुशवाहा, शिक्षक विनोद चौधरी,शिवनाथ सहनी, श्रीचरण सहनी, रामकुमार राय आदि भी थे।












