Advertisement

Breaking: रात बन्दरा के महेशपुर में भीषण अग्निकांड,3घर सहित लाखों के सामान जले

-रात बन्दरा के महेश्वर में भीषण अग्निकांड,3घर सहित लाखों के सामान जले

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के हत्था ओपी के तेपरी पंचायत के महेशपुर गांव में सोमवार की देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।अग्नि हादसा में तीन घर सहित नगदी, कपड़ा, मकान, जलावन, बर्तन, अनाज समेत तकरीबन 5लाख से ज्यादा की परिसंपत्तियां जलकर राख हो गयी।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर जब तक काबू पाया जा सका, तब तक घर सहित सारे सामान जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी हत्था ओपी की पुलिस तथा बंदरा अंचल के अधिकारी को दी गई है।

सीआई विजय तिवारी ने ‘A2Zन्यूज़live’ को अभी बताया कि घटनाक्रम की स्थानीय राजस्व कर्मचारी से जांच कराई गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार राजेश महतो, ललन कुमार तथा अमरजीत कुमार घर सहित सभी सामान जल गए हैं।पीड़ितों के आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।