Advertisement

Breaking: मुजफ्फरपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन शुरू

– मुजफ्फरपुर में पंचायत उपचुनाव को लेकर नामांकन शुरू

मुजफ्फरपुर(बिहार)।दीपक कुमार तिवारी।

बिहार में पंचायत उपचुनाव के लिए निर्वाचन की घोषणा की गई है। जिसके तहत उप निर्वाचन प्रक्रिया के तहत विभिन्न रिक्त पदों के लिए नामांकन कर लिया जाना शुरू है। मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड में नामांकन के चौथे दिन शनिवार को पिरापुर पंचायत से सरपंच पद के लिए नामांकन का पहला खाता खुला।

पीरापुर पंचायत से सरपंच पद के लिए प्रत्याशी भोला पोद्दार ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन का पर्चा दाखिल कराया।उनके साथ पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान,मो. कलाम,अजय कुमार,अमन पोद्दार,रंजन कुमार,नीरज कुमार,कन्हैया कुमार,गाजो पोद्दार आदि भी थे। प्रखंड में नामांकन का पहला खाता आज उनके नामांकन से खुल सका।

इस दौरान प्रखंड सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अर्जुन पासवान ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया की जारी है। 9 मई तक अंतिम नामांकन की तिथि है।आज शनिवार को पहले दिन किसी भी पद के लिए नामांकन का खाता खुला है। नामांकन की प्रक्रिया 3 मई से शुरू है।इससे पहले वे लोग नामांकन के इंतज़ार में बैठकर समय व्यतीत कर रहे थे। किसी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन नहीं कराया गया था।