-भारत जोड़ो यात्रा में सहभागिता को लेकर बन्दरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
बन्दरा। दीपक।
बिहार में बांका से प्रारंभ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात फरवरी को मुजफ्फरपुर जिला में पहुंच रही है।

जिसमें बन्दरा प्रखंड के हरेक पंचायत की सहभागिता हो के लिए प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक बंगाही में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सुमन ओझा ने की। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि जिस तरह से यात्रा को अन्य जिलों में समर्थन मिला,उसी तरह मुजफ्फरपुर में भी समर्थन मिलेगी। इस दौरान संत रविदास के तैल चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की गयी ।मौके पर राजु सहनी,विक्की चौधरी, मोजक्कीर रहमान, अवनीश चौधरी, सत्येन्द्र ठाकुर, नंदन कुमार शर्मा ,राजा कुमार झा , प्रभु मांझी , शत्रुघ्न शाह , नवल मिश्रा आदि भी थे।












