-भारत के विधानसभा चुनाव में दिखा मोदी का जादू
नई दिल्ली।संवाददाता।
मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड की सत्ता पर अगले पांच साल कौन राज करेगा, इसकी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं। यहां किसी दल को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।

– नगालैंड की 60 में से 42 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। बीजेपी 11, एनडीपीपी 17, निर्दलीय चार, एनपीपी चार सीटों पर कब्जा कर चुकी है।
– त्रिपुरा की 60 सीटों में से 44 सीटों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने सबसे ज्यादा 23 सीटें जीती हैं। –कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन ने 8 सीटों पर कब्जा किया है। टिपरा मोथा पार्टी ने 12 सीटें अपने नाम की हैं।











