Advertisement

Breaking: बेकाबू ट्रक ने कईयों को रौंदा, 8 की मौत!

– बेकाबू ट्रक ने कईयों को रौंदा, 8 की मौत!

संवाददाता। पटना।

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंद डाला है। हादसे में 8 लोगों मौत की खबर सामने आ रही है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना देसरी थाना क्षेत्र की है।
महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास दर्जनों लोग रविवार की रात सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है।


हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया।लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते गी मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। भारी अफरा-तफरी के बीच राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।