Breaking: बन्दरा के 20 चिकित्सा एवं जांच संस्थानों को नोटिश जारी
-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जारी किया पत्र
-बिना निबंधन के चल रहे संस्थानों को दो दिनों स्वयं बन्द करने के निर्देश
-अन्यथा की स्थिति में शील करने की चेतावनी
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर छपरा, बरियारपुर, सिमरा, हरपुर, घोषरामा, पीयर, रामपुर दयाल, रतवारा,बन्दरा, हत्था समेत विभिन्न 20 निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम हॉस्पिटल,पैथोलॉजिकल जांच घर एवं अल्ट्रासाउंड जांच घर के नाम नोटिस जारी किया है। असैनिक शैल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। पत्र में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि जो गैर निबंधित है, वैसे सभी संस्थान स्वतः अपने संस्थान को दो दिनों के अंदर बंद करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उन सभी संस्थाओं को शील करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आशय को लेकर पूर्व में भी सभी को सूचित किया जा चुका है।

साथ ही जो निबंधित हैं और आवश्यक प्रावधानों का अनुपालन कर रहे हैं। वह सभी संस्थान तत्काल प्रभाव से प्रावधानों का अक्षर शह अनुपालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा उन सभी संस्थाओं को भी शील करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वे सभी स्वयं जिम्मेदार होंगे।













