Advertisement

Breaking: पीयर थाना में जनता दरबार अयोजित,भूमि विवाद के 4 नए मामले दर्ज

-पीयर थाना में जनता दरबार अयोजित,भूमि विवाद के 4 नए मामले दर्ज

बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

जमीनी विवाद के मामलों को लेकर शनिवार को पियर थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें भूमि विवाद से जुड़े हुए नए पुराने-मामलों की सुनवाई की गई। बन्दरा अंचल के सीआई विजय कुमार तिवारी ने बताया कि जमीनी विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार में 4 नए मामले दर्ज कराए गए।

जिसमें सकरी मन से-1, बरियारपुर से-1, बिशनपुर से-1, नूनफारा से 1 रैयती जमीन विवाद से जुड़ा हुआ मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में प्रतिवादी को नोटिस जारी किया गया है।वहीं इस मौके पर पुराने मामलों की सुनवाई भी की गई। इस दौरान पियर थाना के अध्यक्ष पंकज यादव भी मौजूद थे।