-जविप्र डीलरों की मनमानी एवं घटतौली पर एमओ नहीं कर रहे कार्यवाई, वसूली जा रही रिश्वत..उपप्रमुख ने डीएम से की कार्यवाई की मांग
बंदरा। दीपक ।
प्रखंड प्रमुख उमेश राय ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर बन्दरा प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली में संबंधित अधिकारी के मिलीभगत से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरतने के संबंध में शिकायत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में कई पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर भी शामिल है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के मिलीभगत से जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के द्वारा राशन कार्ड धारी को प्रति यूनिट 5 किग्रा के जगह 4 किग्रा खाद्यान्न दिया जा रहा है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को शिकायत करने पर कहा जाता है कि खाद्यान्न कम ही दी जाएगी, क्योंकि प्रखंड से लेकर राज्य सरकार तक कमीशन(घूस) पहुंचाना पड़ता है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी से जांच करवा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, सुनील कुमार राम,सुनील पंडित, रिंकी देवी, जय मंगल रजक आदि के भी हस्ताक्षर हैं।












