Advertisement

Breaking: गायघाट में लोक गीत के माध्यमों से किसानों को दिया गया तकनीकी जानकारी

-लोक गीत के माध्यमों से किसानों को दिया गया तकनीकी जानकारी

सम्वाददाता। मुजफ्फरपुर।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज जारंग व बेरुआ में कृषि विभाग द्वारा कला जत्था (नुक्कड़ नाटक) के माध्यम से किसानों को बिहार सरकार कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी नाटक गीत संगीत के माध्यम से दिया गया।

लोक गायक कुमकुम भारती, उत्थान के कलाकार महावीर साह,सारिका सर्राफा, जितेश कुमार, शंभू पासवान, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक श्वेत निशा, किसान सलाहकार सुनील कुमार आदि के द्वारा खेत की तैयारी मिट्टी जांच, बीज उपचार, फसल बुवाई, सिंचाई, कटाई ,भंडारण ,समेकित कृषि प्रणाली, मोटे अनाज का महत्व, जलवायु अनुकूल खेती, प्राकृतिक खेती, कृषि संबंधित नई तकनीको की जानकारी दी गई। मौके पर किसान सलाहकार रामा शंकर पांडे, विनोद कुमार, ओमप्रकाश कंचन, सुनील कुमार, श्याम किशोर, विनय कुमार, पंचायत के सम्मानित किसान ठाकुर विजय कुमार सिंह, दीपक सिंह, यशवंत सिंह, तारान्नद सिंह, महेश सिंह ,प्रेम कुमार ठाकुर, रंजीत कुवर, वेदनाथ सिंह, राजा राम सिंह, हीरा सिंह ,रामदेव दास, मिश्री लाल साह ,उपेंद्र साह आदि भी थे।