Advertisement

Breaking: केंद्रीय कृषि विवि के दल ने किया मत्स्य प्रोजेक्ट स्थल का एक्सपोजर विजिट

-केंद्रीय कृषि विवि के दल ने किया मत्स्य प्रोजेक्ट स्थल का एक्सपोजर विजिट

दीपक कुमार तिवारी। पटना/मुजफ्फरपुर।

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा, समस्तीपुर के सस्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, अपने सहयोगियों डॉ रत्नेश कुमार झा, प्रधान अन्वेषक जलवायु अनुकूल कृषि, डॉ एस.के .चौधरी, विश्वविद्यालय प्राध्यापक सस्य विज्ञान, डॉ राजन कुमार, कौशल किशोर, डॉ सपना, वैज्ञानिक सस्य विज्ञान विभाग तथा राजेश कुमार बीज निदेशालय के साथ विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर तथा पीएचडी के छात्र-छात्राओं के समूह को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड स्थित मतलूपुर बाबा मत्स्य पालन केंद्र पहुंचे। जहां छात्र-छात्राओं को ग्रामोत्थान कार्यक्रम तथा समेकित कृषि प्रबंधन के बारीकियों से रूबरू कराया।

 

विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के समूह में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों यथा कर्नाटक, बिहार, बंगाल ,उड़ीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, आसाम, सिक्किम ,तथा अन्य राज्यों के छात्र- छात्रा उपस्थित थे। मौके पर बाबा मत्स्य पालन केंद्र के संचालक तथा वैज्ञानिक शिवराज सिंह एवं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर गोपाल जी त्रिवेदी, डॉ. रागिनी झा, ज्योति चौधरी ने छात्रों को रोजगार के अवसर सृजित करने के गुर सिखाए एवं मार्गदर्शन किया।डॉ. गोपालजी त्रिवेदी ने कहा कि हमें रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने का सपना पालना चाहिए।सैलरी कम हो या ज्यादा हो।नौकर बनना आसान है लेकिन नौकरी देने की क्षमता विकसित करना मुश्किल है। उन्होंने मत्स्य रोजगार एवं इसके बाजार की क्षमताओं एवं संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का यह दल सुदूर गांव में संचालित प्रोजेक्ट एवं इसके कॉन्सेप्ट को देख-सुन-समझ कर काफी प्रसन्नता जाहिर की। टीम के सदस्यों ने बताया कि शिक्षा निदेशालय डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय एवं कुलपति डॉक्टर पी. एस. पांडेय छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में आज छात्र एक्स्पोज़र विजिट आयोजित किया गया था।