Advertisement

Breaking: औराई में भीषण अग्निकांड की घटना,आग बुझाने में झुलसी महिला

-औराई में भीषण अग्निकांड की घटना

मुजफ्फरपुर(बिहार)।संवाददाता।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखण्ड के शशौली में भीषण अग्निकांड की घटना हुई है। जिसमें भिखारी बैठा के घर जलकर राख हो गए।घटना में तकरीबन 3 लाख से ज़्यादा की परिसम्पत्तियों के जलने का अनुमान है। आग बुझाने के क्रम महिला सरस्वती देवी भी काफी झुलस गई।जिसे इलाज के लिए औराई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।जहां से गम्भीर स्थिति में मेडिकल रेफर कर दिया गया है। घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल बना रहा। काफी संख्या में लोग जुटे। लोगों की मदद से आग बुझा गया। घटना से पीड़ित परिवार बेघर हो गए हैं।