Advertisement

Breaking:बांका में प्रभारी प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण

-बांका में प्रभारी प्रधानाचार्य ने किया पदभार ग्रहण

संवाददाता। बांका।

डॉक्टर जयप्रकाश मेहता नारायणी देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुंसिया बांका में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आकाश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य छपाली शर्मा, सचिव अशोक कुमार यादव एवं चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर की गरिमा में उपस्थिति रही।


श्री आकाश कुमार पूर्व में चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में भूगोल के आचार्य के रूप में कार्यरत थे साथ ही उप प्रधानाचार्य का पद भी सुशोभित कर रहे थे।