जमुई से मो. अंजुम आलम की रिपोर्ट।
– जमुई में हथियार के साथ 6 नाबालिग की तस्वीर वायरल
–SDPO ने कहा पहचान कर की जाएगी कार्रवाई
इन दिनों जमुई में सोसल मीडिया पर 6 नाबालिग लड़के की तस्वीर हथियार और कारतूस के साथ खूब वायरल हो रही है।जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी एक महिला की तस्वीर हथियार के साथ जमुई में खूब वायरल हुई थी।

जिसको लेकर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि यह 6 नाबालिग लड़के जमुई जिले के इस्लामनगर इलाके के रहने वाले हैं जिसकी पहचान वायरल तस्वीर पर लिखे नाम और पते से हो रही है।सभी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है। यह तस्वीर इंस्टाग्राम,फसबूक पर छाई हुई है। बहरहाल पुलिस उन छह नाबालिग लड़कों की तालाश में जुटी हुई है। हालांकि एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि मामला उनके भी संज्ञान में आया है। उन सभी लड़कों के पहचान की पुष्टि की जा रही है।एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।















