ख़ुसरूपुर।संवाददाता।
अर्णव गोस्वामी के रिहाई को लेकर दर्जनों पत्रकारों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्दव ठाकड़े का पुतला ख़ुसरूपुर रेलबे गुमटी पर फूंका । इस मौके पर उपस्थित यूय एजेंडा के संपादक गांधीवादी प्रेम जी अर्णव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया । जिस तरह से पुलिस ने एक पत्रकार के साथ आतंकी की तरह व्यबहार किया यह शर्मनाक है उद्दव ठाकड़े ने बदले की भावना से यह करवाई की है मुंबई पुलिस गुंडे की तरह उद्दव के कठपुतली बनकर काम कर रही है । पुलिस अभिरक्षा में अर्णव से मारपीट की न्यायिक जांच हो ।

राष्ट्पति और प्रधानमंत्री हस्तक्षेप करें और मीडिया के स्वतंत्रता बना रहे । हैरत की बात है कि पत्रकार पुलिस और अपराधियों, नेताओ के कोपभाजन का शिकार हो रहा है । पत्रकार को कमजोर सनझने की भूल न करे महाराष्ट्र सरकार अन्यथा कलम के साथ बंदूक उठाने पर वाध्य होंगे पत्रकार ।











पुतला दहन में पत्रकार अविनाश कुमार पांडेय, पंकज कुमार,गौरव गुप्ता,दीपक जयशवाल, अमित कुमार,विक्की कुमार,रंजन कुमार,विकाश कुमार,संतोष कुमार उपस्थित रहे सभी ने एक सुर से अर्णव की रिहाई की माँग किया ।















