Advertisement

लॉकडाउन में डीलरों की मनमानी चरम पर

संवाददाता । जमुई।
सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नैयाडीह पंचायत के चंद्रा गांव डीलरों की मनमानी चरम पर पहुंच चुकी है । बताते चलें कि नैयाडीह पंचायत के चंद्रा गांव के डीलर शशि भूषण सिंह द्वारा ग्रामीणों के बीच मिलने वाले राशन की हकमारी किया जा रहा है और लाभार्थियों को कम राशन देकर डरा धमका कर लेने पर मजबूर किया जा रहा है ।डीलरों द्वारा मनमानी इतनी चरम पर है कि लाभार्थियों को मजबूरन अपना मुंह बंद कर जो राशन मिलता है उसे ले लेना पड़ता है ।। एक तो राशन भी कम दिया जाता है और दूसरा जिसका राशन कार्ड नहीं है उसको तो मिलता ही नहीं है जबकि इस लॉक डाउन में सरकार का निर्देश है कि बिना राशनकार्ड लाभार्थी को भी अनाज दिया जाए।

ताकि कोई गरीब भूखा ना सोए। परंतु डीलरों के मनमानी का खामियाजा लाभार्थियों को कब तक भुगतना पड़ेगा यह तो सरकार ही तय कर सकती है सरकार भले वहां से आदेश निकाल देती है परंतु उसका पालन अनुपालन हो रहा है या नहीं यह तो सरकार को पता नहीं चल पाता है परंतु इस पर लगाम लगाना बहुत जरूरी हो गया है । यही हाल आज नैयाडीह पंचायत के चंद्रा गांव के लाभार्थियों का दिख रहा है । इस हक के लिए एक आवाज उठानी जरूरी है और यह आवाज समाज के एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाने वाले जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव उर्फ फुटल कपार के द्वारा आवाज उठाया जा रहा है और सरकार को भी इस पर गहरी चिंतन कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ।