Advertisement

-मुन्नी बैंगरी पंचायत में स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल, वार्ड 11 में लंबे समय से कचरा उठाव बंद होने की शिकायत

-मुन्नी बैंगरी पंचायत में स्वच्छता अभियान पर उठे सवाल, वार्ड 11 में लंबे समय से कचरा उठाव बंद होने की शिकायत

-भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार ठाकुर ने बीडीओ से की शिकायत, कचरा उठाव नहीं होने से ग्रामीण परेशान

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। बन्दरा प्रखंड की मुन्नी बैंगरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में स्वच्छता प्रबंधन अभियान की स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड में लंबे समय से कचरे का उठाव नहीं होने की शिकायत सामने आई है। इसको लेकर सकरी मन गांव निवासी और वार्ड 11 के भूतपूर्व सैनिक अशोक कुमार ठाकुर ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से शिकायत की है। उन्होंने संबंधित कर्मी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए वार्ड में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित कराने की मांग की है।

अशोक कुमार ठाकुर ने बताया कि वार्ड में काफी दिनों से कचरे का उठाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कचरा उठाव की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मी द्वारा लगातार टालमटोल किया जा रहा है। कचरा उठाव के लिए उपलब्ध ठेला भी जगह-जगह पड़ा रहता है, जबकि वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित कर्मी निजी कामों और मजदूरी में व्यस्त रहता है, जिसके कारण वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं हो पा रहा है। इससे स्वच्छता प्रबंधन अभियान के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भूतपूर्व सैनिक ने बीडीओ से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा वार्ड में नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।