Advertisement

एमडीडीएम कॉलेज में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत पोस्टर प्रस्तुति

-एमडीडीएम कॉलेज में राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत पोस्टर प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर। महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग में मंगलवार को राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वन हैं तो हम हैं, इसलिए पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक होना जरूरी है।


जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि वन्यजीव सप्ताह का उद्देश्य खंडित वनों और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों को आपस में जोड़ना है, ताकि वन्यजीव सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को बढ़ावा मिले। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर तक विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जंतु विज्ञान की छात्राएं सक्रिय रूप से भाग लेंगी।
कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण से संबंधित आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों एवं प्राध्यापिकाओं ने पोस्टरों का अवलोकन कर छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। मंच संचालन डॉ. पल्लवी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रचना कुमारी ने किया। मौके पर छात्राएं, विभागाध्यक्ष, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे।