-आपदा प्रभावित परिवारों तक समय पर पहुंचे सहायता : कोमल सिंह
दीपक कुमार/गायघाट।
गायघाट प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गायघाट विधायक कोमल सिंह शामिल हुईं। इस दौरान क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की तैयारियों और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आपदा प्रभावित एवं जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी सहायता राशि समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। विधायक ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने और प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की बात कही।
बैठक में विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ पुष्प राज, उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायती राज प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।













