Advertisement

शिवदाहा में शुरू हो रहा गणेश पूजा सह मेला,सभी तैयारियां पूरी

-शिवदाहा में शुरू हो रहा गणेश पूजा सह मेला,सभी तैयारियां पूरी

दीपक कुमार/गायघाट
गायघाट प्रखंड क्षेत्र के शिवदाहा स्थित एसपी कॉम्प्लेक्स में सोमवार, 14 सितंबर से गणेश पूजा सह मेला की शुरुआत हो जाएगी। पूजा सह मेला को लेकर आयोजन समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों सुमित कुमार, रणवीर कुमार, कुणाल कुमार सिंह एवं विनोद उपाध्याय ने बताया कि पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि गणेश पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय माहौल में पूजा में शामिल होने की अपील की गई है।