-रोहुआ मठ में 15 सितंबर को लगेगा महादंगल, नेशनल और स्टेट लेवल के पहलवान दिखाएंगे दम
मुजफ्फरपुर। मुशहरी प्रखंड के रोहुआ मठ परिसर में 15 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से भव्य कुश्ती एवं महादंगल का आयोजन किया जाएगा। महादंगल में नेशनल स्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेट लेवल के कई नामचीन पहलवान हिस्सा लेकर अपने दांव-पेच और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
महादंगल को लेकर रोहुआ समेत आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है।

कुश्ती प्रेमियों के लिए यह आयोजन खास आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। मुकाबले में अनुभवी और चर्चित पहलवानों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।
रोहुआ पैक्स अध्यक्ष ब्रजेन्द्र शर्मा ने जिलेवासियों और आसपास के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोहुआ मठ पहुंचकर महादंगल का आनंद लें और पहलवानों का उत्साह बढ़ाएं।
आयोजकों की ओर से महादंगल को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।












