Advertisement

छात्र-नौजवानों के मुद्दों को लेकर 4 अक्टूबर को होगा कन्वेंशन

-छात्र-नौजवानों के मुद्दों को लेकर 4 अक्टूबर को होगा कन्वेंशन

-शिक्षा-रोजगार और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

मुजफ्फरपुर। भगत सिंह छात्र नौजवान सभा की जिला कमेटी की बैठक रविवार को खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता साथी अनुकूल कुमार ने की। इसमें छात्र-नौजवानों से जुड़े शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सहित विभिन्न बुनियादी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक छात्र-नौजवानों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्र-नौजवानों की समस्याओं को लेकर जन आंदोलन खड़ा करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्र-नौजवानों की समस्याओं को लेकर आगामी 4 अक्टूबर 2026 को खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर कन्वेंशन आयोजित किया जाएगा। संगठन की ओर से बताया गया कि कन्वेंशन में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य समेत छात्र-नौजवानों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

बैठक में भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य संयोजक बच्चा बाबू कुमार, राज्य कमेटी सदस्य अनुकूल कुमार, जिला संयोजक अधिवक्ता अरविंद कुमार, जिला कमेटी सदस्य राजनाथ कुमार, मेघनाथ साह, अनिल कुमार, मंतोष कुमार, बैजू कुमार, रंजीत कुमार, राहुल सर्वहारा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रेस विज्ञप्ति जारीकर्ता अनुकूल कुमार ने बताया कि संगठन छात्र-नौजवानों की समस्याओं को लेकर आगे भी लगातार अभियान चलाएगा।