-बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं विधायक कोमल सिंह, ग्रामीणों ने घेरा
गायघाट। गायघाट थाना क्षेत्र के कांटा गांव में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं विधायक कोमल सिंह को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। विधायक की गाड़ी के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और बाढ़ की समस्या को लेकर अपनी नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ के कारण इलाके में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव, आवागमन और राहत व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। इसी दौरान विधायक के सामने ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं।

घेराव के दौरान मौके पर कुछ देर तक हंगामे जैसा माहौल बना रहा। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए विधायक ने उनकी समस्याएं सुनीं और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, विधायक के दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा किए गए घेराव का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण आखिर किस बात को लेकर इतने नाराज थे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव की स्थिति क्या है, यह वीडियो में देखा जा सकता है।












