Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

पटना, 1 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद के उप भवन सभागार में आयोजित समारोह में 10 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित विधान पार्षदों में निशांत, ललन प्रसाद, अनिल ठाकुर, अशरफ अंसारी, पवन सिंह, भारती मेहता, शिवरानी देवी, शीला पंडित, संजय प्रकाश तथा सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।


शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।
समारोह में प्रेम कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय सहित कई मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।