Advertisement

मीनापुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल का असर, प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती

-मीनापुर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल का असर, प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती

-इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित होने का आरोप
मरीजों व परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

मुजफ्फरपुर। जिले के मीनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई देने लगा है। बुधवार को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची एक गर्भवती महिला के समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि महिला लंबे समय तक प्रसव पीड़ा से तड़पती रही, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था।


बताया जा रहा है कि आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही, लेकिन समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।