Advertisement

मुजफ्फरपुर में BUSTA की नई इकाई का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

-मुजफ्फरपुर में BUSTA की नई इकाई का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

मुजफ्फरपुर, 1 जुलाई। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक (सेवा) संघ (BUSTA) की महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय इकाई की आमसभा बुधवार को आयोजित की गई। बैठक का आह्वान पूर्व सचिव प्रो. कुमारी सरोज ने किया। इस दौरान नवगठित BUSTA इकाई के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई तथा उनका स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रो. कुमारी सरोज ने शिक्षक संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी शिक्षकों से अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षकों की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
नवगठित इकाई में प्रो. कुमारी सरोज को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनीता कुमारी (गृह विज्ञान विभाग) एवं डॉ. प्रियम फ्रांसिस (अंग्रेजी विभाग) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव के रूप में डॉ. रिंकु कुमारी (हिंदी विभाग) का चयन हुआ है।


इसके अलावा सहसचिव पद पर डॉ. श्वेता यादव (वनस्पति विज्ञान विभाग) और डॉ. संगीता कुमारी (मनोविज्ञान विभाग), कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुरबाला वर्मा (दर्शनशास्त्र विभाग), इकाई सचिव के रूप में डॉ. सरिता पॉल (गृह विज्ञान विभाग) तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. रामदुलार साहनी (हिंदी विभाग) को मनोनीत किया गया।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।