Advertisement

रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवा का दिया संदेश

-रक्तदान शिविर का आयोजन, समाजसेवा का दिया संदेश

मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थापना दिवस के अवसर पर समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहर के लव शर्मा लेन, खबड़ा स्थित नेक्सा शोरूम के पीछे आयोजित शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्त संग्रह किया गया।
शिविर में सिटी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।


आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। इसी उद्देश्य से स्थापना दिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
संगठन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जनकल्याण के इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।
यह सेवा कार्य अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के मार्गदर्शन तथा समाजसेवी लव शर्मा के सहयोग से आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।