Advertisement

युवती के अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

-युवती के अपहरण मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक। हत्था थाना क्षेत्र के मेघ रतवारा गांव से 19 वर्षीय युवती के अपहरण से सम्बंधित मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 19 मई की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती के भाई राम विवेक शर्मा ने हत्था थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया है।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार सिंह, अमरजीत कुमार और गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को पियर थाना क्षेत्र के पिरापुर-मढ़ैया इलाके से पकड़ा गया।

हत्था थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने शुक्रवार शाम जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले में आगे की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।