Advertisement

चमकी बुखार को लेकर अलर्ट: ग्रामीण चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण, लक्षण दिखते ही अस्पताल ले जाने की अपील

-चमकी बुखार को लेकर अलर्ट: ग्रामीण चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण, लक्षण दिखते ही अस्पताल ले जाने की अपील

मुजफ्फरपुर/बन्दरा (दीपक)। चमकी बुखार (AES) को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बन्दरा क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बच्चों में दिखने वाले लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर उपचार की जानकारी विस्तार से दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि किसी भी बच्चे में चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर तुरंत उसे नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया जाए, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके और गंभीर स्थिति से बचाव किया जा सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नौशाद अहमद ने बताया कि क्षेत्र में चमकी बुखार को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एईएस वार्ड बनाए गए हैं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक किया जा सके और समय रहते बच्चों की जान बचाई जा सके। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी और जागरूकता कार्यक्रमों में जुटी हुई है।