Advertisement

मुजफ्फरपुर: पोखर में डूबने से मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत

-मुजफ्फरपुर: पोखर में डूबने से मां और दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र की मुरली कोठी बस्ती में रविवार की शाम एक दर्दनाक घटना घटी। पोखर में डूबने से 20 वर्षीय आशा देवी और उनकी दो मासूम बेटियों सरस्वती कुमारी (डेढ़ वर्ष) और राधिका कुमारी (सात माह) की मौत हो गई।लोगों का बताना है कि कपड़ा धोने के दौरान यह घटना घटी।

जानकारी के अनुसार, आशा देवी दिवंगत सुशील मांझी की पत्नी थीं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की अचानक यह त्रासदी पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छोड़ गई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।