Advertisement

सकरा प्रखंड में सतत् विकास लक्ष्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

-सकरा प्रखंड में सतत् विकास लक्ष्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मुजफ्फरपुर/सकरा।
सकरा प्रखंड के अम्बेडकर सभागार में स्थानीय सतत् विकास लक्ष्य (LSDG) के अंतर्गत सभी 9 थीमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार, प्रमुख, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी दिग्विजय सिन्हा, प्रखण्ड कार्यपालक सहायक दामोदर कुमार चंचल, सभी पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक एवं डाटा इंट्री ऑपरेटर शामिल हुए।

प्रशिक्षण में डीपीआरसी मुजफ्फरपुर के सुधीर कुमार लाल, किशोर कुमार मिश्रा, वाटर फॉर पीपल और आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम से आलोक कुमार ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में जिन 9 थीमों पर चर्चा की गई, उनमें शामिल हैं –

-गरीबी मुक्त और आजीविका उन्नत गांव

-स्वस्थ गांव

-बच्चे के अनुकूल गांव

-जल पर्याप्त गांव

-स्वच्छ और हरित गांव

-आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाले गांव

-सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव

-सुशासन वाला गांव

-महिला-हितैषी गांव

इन सभी थीमों का उद्देश्य प्रत्येक गांव को समावेशी और टिकाऊ विकास की दिशा में अग्रसर करना है।