-साउथ ब्लॉक से शिफ्ट होगा प्रधानमंत्री कार्यालय, एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में बनेगा नया PMO
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का पता जल्द ही बदलने वाला है। अभी तक साउथ ब्लॉक में स्थित पीएमओ अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएगा। यह बदलाव केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है।
नए एन्क्लेव में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ कैबिनेट सचिवालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और एडवांस कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी। इस एन्क्लेव को प्रधानमंत्री आवास के नजदीक बनाया गया है, जिससे कार्यकुशलता और समन्वय में आसानी होगी।

वर्तमान में साउथ ब्लॉक स्थित पीएमओ में जगह की कमी और आधुनिक सुविधाओं का अभाव महसूस किया जा रहा था। ऐसे में नए एन्क्लेव में शिफ्ट होने से प्रधानमंत्री कार्यालय को अधिक सुव्यवस्थित और अत्याधुनिक बनाया जा सकेगा।
सूत्रों के अनुसार, दफ्तर के नामकरण को लेकर भी विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही अपने संबोधन में स्पष्ट कर चुके हैं कि “PMO जनता का होना चाहिए, यह मोदी का PMO नहीं है।” ऐसे में संभावना है कि नए कार्यालय को एक नए नाम से भी जाना जा सकता है।
















