-हिन्दू स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम संपन्न
जनकपुरधाम। शनिवार को जनकपुरधाम स्थित राम युवा समिति के प्रांगण में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल, जनकपुरधाम के तत्वावधान में गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह रहे।
इस अवसर पर मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर हिन्दू समाज के उत्थान के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है। सभी धर्मों का सम्मान करते हुए हिन्दू समाज को अपनी पहचान और अस्तित्व की रक्षा के लिए जागरूक रहना होगा। इसके लिए युवा पीढ़ी को आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक एवं हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल के संघ चालक कल्याण तिमिस्लना ने गुरु दक्षिणा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नेपाल में बढ़ रहे धर्मांतरण और हिन्दू समाज की एकजुटता की आवश्यकता पर भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिन्दू स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने संगठन, समाज और हिन्दू संस्कृति के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।












