-बेगूसराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक तस्करी के मामले में 5 गिरफ्तारl
बेगूसराय। चकिया थाना पुलिस, जिला आसूचना इकाई बेगूसराय एवं चिता बल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 स्मैक तस्कर और 1 अन्य तस्कर शामिल है।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 591 ग्राम स्मैक, एक बाइक और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बेगूसराय पुलिस कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की गई है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।












