Advertisement

मध्य विद्यालय हरपुर में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी का टीका

ख़बर शीर्षक:
-मध्य विद्यालय हरपुर में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी का टीका

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।
मध्य विद्यालय हरपुर में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक की निगरानी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक और बीएमसी (BMC) यूनिसेफ की टीम भी मौजूद रही। उन्होंने टीकाकरण की प्रक्रिया की निगरानी की और छात्राओं को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में जागरूकता फैलाने हेतु स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को भी दूर किया गया। टीकाकरण शांति पूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से यह अभियान क्षेत्र की बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।