-बरियारपुर से मोहनपुर चौक तक अतिक्रमण हटाने की मांग
-जिप सदस्य रामानंद ओझा ने अंचलाधिकारी को सौंपा आवेदन
मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
जिला परिषद सदस्य रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा ने बन्दरा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर नूनफारा पंचायत के बरियारपुर चौक से मोहनपुर चौक तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
अपने आवेदन में उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त मार्ग पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और दुकानों के चलते आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के कारण महादलित समुदाय के लिए प्रस्तावित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी बाधित हो रहा है। उन्होंने अंचलाधिकारी से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आमजन की सुविधा और विकास कार्यों की गति सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण हटाना अत्यंत आवश्यक है।
















