Advertisement

बागमती नदी उफान पर, कटरा-बकुची पीपा पुल पर चढ़ा पानी, सड़क संपर्क भंग

-बागमती नदी उफान पर, कटरा-बकुची पीपा पुल पर चढ़ा पानी, सड़क संपर्क भंग

मुजफ्फरपुर/कटरा। दीपक कुमार।

नेपाल एवं बिहार क्षेत्रों में हुई लगातार बारिश के चलते बागमती नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। नदी का पानी अब कटरा-बकुची पीपा पुल के ऊपर से बहने लगा है, एप्रोच पथों पर पानी चढ़ गया है। जिससे दोनों ओर का सड़क संपर्क पूरी तरह भंग हो गया है।

इससे कटरा प्रखंड के बागमती पार के 16 पंचायतों एवं गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया है और चामुंडा स्थान आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

#बागमतीउफानपर #कटरा_पुलबंद #सड़कसंपर्कभंग #मुजफ्फरपुरबाढ़ #Chamuṇḍāस्थान #BiharFlood2025