Advertisement

मासिक पत्रिका तह तक के मुख्य संपादक सह वरीय पत्रकार सत्य प्रकाश मनोरंजन नहीं रहे

-मासिक पत्रिका तह तक के मुख्य संपादक सह वरीय पत्रकार सत्य प्रकाश मनोरंजन नहीं रहे

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

शहर के राजा बाजार निवासी एवं तहतक राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के मुख्य संपादक सत्य प्रकाश मनोरंजन नहीं रहे। आज दिन के दस बजे आरसी नर्सिंग होम में हृदयाघात से उनकी मौत हो गई, जहां, डायलेसिस कराने सुबह गए थे। बताया जाता है कि पांच छह माह से सत्य प्रकाश किडनी एवं लीवर की बीमारी से ग्रसित थे। यद्यपि इलाज के बाद बहुत हद तक ठीक भी हो चुके थे। लेकिन आज डायलेसिस के लिए अस्पताल में जाने के बाद अचानक स्थिति बिगड़ गई और दुनिया से उन्होंने विदाई ले ली। सत्य प्रकाश मनोरंजन रंगमंच के मजे हुए कलाकार और कवि थे। परिवर्तन संस्था से जुड़े मनोरंजन कई नाटकों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। साधारण परिवार से आने वाले मनोरंजन करीब वर्ष 1990 में पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखा। मोतिहारी के साप्ताहिक अखबार से पत्रकारिता की शुरूआत कर आर्यावर्त, संध्या प्रहरी सांध्य दैनिक व दैनिक जागरण जैसे अखबारों के लिए काम करने के बाद अपने कठिन मेहनत एवं कलम के बदौलत तहतक मासिक पत्रिका को बिहार और झारखंड में लांच किया। साथ ही काफी संघर्ष के बीच अपनी पत्रिका को पटल पर लाते हुए घर की स्थिति को भी सुदृढ़ किया था।

मनोरंजन को कई सम्मान भी मिले थे। मुख्य सम्मान परिवर्तन संस्था एवं काली मंदिर रक्सौल के संस्थापक सेवक संजय नाथ के द्वारा इन्हे मिला था। साथ ही पत्रकार संगठन एनयूजे आई में सक्रिय सदस्य के रूप में भूमिका भी निभाई। शुक्रवार को असमय उनकी मृत्यु होने से शहर के कला जगत एवं पत्रकारिता एवं राजनीति व समाज सेवा से जुड़े लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालो में एनयूजे आई ( बिहार) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश प्रवीर, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कौशिक, प्रदेश कार्यक्रम पदाधिकारी शिव कुमार यति, चंपारण जिला संयोजक राजन दत्त द्विवेदी, संगठन के पूर्व जिला महासचिव सह संरक्षक पत्रकार विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ नरेन्द्र झा, आनंद प्रकाश, आज तक के जिला ब्यूरो सचिन पांडेय, वरीय पत्रकार ब्रजेश झा, अमित कुमार सिंह, एएन आई के फोटो जर्नलिस्ट एवं नेशनल मिशन के प्रदेश ब्यूरो एवं शुभ भास्कर के व्यूरो अशोक वर्मा,परिवर्तन संस्था के संस्थापक प्रसाद रत्नेश्वर, सुगौली के वरिष्ठ पत्रकार हीरालाल प्रसाद, दिवाकर मणि त्रिपाठी, सागर सूरज, अंजनी अशेष, पीटी आई व्यूरो संजय पाण्डेय, प्रभात खबर के इन्तेजारूल, प्रभात कुमार उर्फ मुन्ना जी, राजकुमार, देवेन्द्र सिंह, तेजस्वी कुमार, दैनिक भास्कर के गौरी शंकर आदि शामिल हैं। वहीं उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त किए हैं।