Advertisement

गृहरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी: डीएम ने एलएस कॉलेज में मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

-गृहरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी: डीएम ने एलएस कॉलेज में मॉक ड्रिल का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

मुजफ्फरपुर | 12 जून 2025

जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार को लंगट सिंह कॉलेज का दौरा कर गृहरक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। 14 जून से शुरू होने वाली इस परीक्षा के सफल आयोजन हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी गई एवं मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया गया।

296 पदों पर नियुक्ति के लिए 17,319 अभ्यर्थी

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिले में 296 रिक्त पदों के लिए कुल 17,319 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 13,669 पुरुष, 3,649 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। यह शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा 14 जून से 2 जुलाई तक 16 दिनों तक चलेगी।

डीएम के निर्देश: पारदर्शिता, सख्ती और चिकित्सा सुविधा

डीएम सेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप, स्वच्छ, पारदर्शी और कानून सम्मत तरीके से संपन्न हो। सभी अधिकारियों को उनकी भूमिका एवं कार्यदायित्व स्पष्ट रूप से बताए गए हैं, साथ ही समय पर उपस्थित रहकर पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए गए।

हर गतिविधि के लिए अलग काउंटर, मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात

परीक्षा स्थल पर हर गतिविधि हेतु अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जिन पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम, डॉक्टर और एंबुलेंस की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

कड़ी निगरानी और बायोमेट्रिक सत्यापन

डीएम ने स्पष्ट किया कि केवल ऑनलाइन पंजीकृत वैध अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। गेट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी कड़ी जांच करेंगे। बायोमेट्रिक सिस्टम का पालन कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।

प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय

परीक्षा की मॉनिटरिंग और संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी को विधि व्यवस्था का सामान्य प्रभार सौंपा गया है।

अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार तथा

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर) श्रीमती सीमा देवी को वरिष्ठ प्रभार में रखा गया है।

 

#गृहरक्षक_भर्ती #MuzaffarpurRecruitment #PhysicalTest2025 #DMInspection #बायोमेट्रिक_परीक्षा #MuzaffarpurNews #LSCollege #DistrictAdministration #HomeGuardVacancy #BiharPoliceRecruitment #TransparentRecruitment