-चमकी बुखार के प्रति जागरूकता फैलाने घर-घर पहुँचे एमबीबीएस छात्र
मुजफ्फरपुर।
एसकेएमसीएच के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा एमबीबीएस 2024 बैच के छात्रों ने मुशहरी प्रखंड के भिखनपुर गांव में चमकी बुखार को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। छात्रों ने विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रविन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याएं जानीं और उन्हें चमकी बुखार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

छात्रों ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों और अभिभावकों को लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर सतर्क निगरानी रखें और चमकी के लक्षण दिखते ही तुरंत अस्पताल से संपर्क करें।
अभियान में विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. सुधीर, ट्यूटर डॉ. राम बाबू प्रसाद, डॉ. रचना रानी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. रूबैया अहमद, पीजी छात्र डॉ. अजमत निसार, डॉ. अनुष्का राय, डॉ. बंदना कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।
#चमकी_बुखार #जागरूकता_अभियान #एसकेएमसीएच #स्वास्थ्य_सेवा #भिखनपुर #मुशहरी #MBBS2024 #घरघर_स्वास्थ्य











